
आज धनतेरस का त्यौहार है (Today is the festival of Dhanteras)। धनतेरस का यह पर्व कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि (Trayodashi Date) को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर (Dhanvantari and Kuber) की पूजा की जाती है। इसी दिन रात में यम दीप भी जलाया जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर कुछ चीजों को खरीदने पर अक्षय फल मिलता है। धनतेरस के दिन व्यापारी भी अपनी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पूजा कर माँ लक्ष्मी की अराधना करते हैं। इस दिन कुछ खास चीजों को घर में खरीदकर लाना बहुत ही शुभ होता है। खासतौर पर इस दिन पीतल या चांदी के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदे जाने वाली चीजें धन समृद्धि को बढ़ाती हैं।
धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदें। झाडू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इससे दरिद्रता का नाश होता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने पर घर में सकारात्मकता का संचार होता है।