
साल में दो बार नवरात्र आते हैं (Navratra twice a year) – चैत्र या वासंतिक नवरात्र और अश्विन या शारदीय नवरात्र। इनके बारे में सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा दो और नवरात्र भी होते हैं। इन्हें गुप्त नवरात्र कहते हैं (Gupta Navratra)। ये आज 22 जून से शुरू हो रहे हैं। बहुत कम लोगों को इसके बारे में जानकारी होती है। इसकी वजह यह है कि इन में गुप्त तरीके से विशेष कामनाओं की सिद्धि के लिए पूजा की जाती है। रहस्यमयी कारणों की वजह से इन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। कुल मिलाकर वर्ष में चार नवरात्र होते हैं। यह चारों ही नवरात्र ऋतु परिवर्तन के समय मनाए जाते हैं। इसमें विशेष तरह की इच्छा की पूर्ति तथा सिद्धि प्राप्त करने के लिए पूजा और अनुष्ठान किया जाता है।