बढ़ती तोंद बनती जा रही हैं परेशानी? तो आंजमा कर देखे यह 5 व्यायाम

हर रोज़ जीवन की भाग दौड़ में हम सबसे जरुरी चीज़ को अक्सर पिछे छोड़ देते हैं। और अपनी सेहत को नज़र अंदाज करते हैं। आज कल की सबसे आम समस्या है बढ़ती हुई तोंद जो आपके शरीर को दिन-ब-दिन खराब कर रही हैं। लेकिन अब इस एक्सरसाइस से आप बढ़ती तोंद को कम कर सकते हैं। जिस्से आपकी कमर और और पेट की चर्बी कम हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं कौन-सी एक्सरसाइस हैं।

जाने बेली फेट कम करने की एक्सरसाइस :-

लेग इन एंड आउट

इस एक्सरसाइस का असर सीधा आपके पेट पर होता हैं। इस एक्सरसाइस को करने से  आपको 2,3 दिनो तक पेट दर्द भी हो सकता हैं। लेकिन बाद मे आपको इसकी आदत पड़ जाएगी। इस एक्सरसाइस को करने के लिए ज़मीन पर जाए औऱ हाथो को पिछे की और रखे और पिछे की तरफ झुके।अब पैरो को घुटनो से आगे पिछे जोड़ते हुए उपर निचे करे, ध्यान रहे की आपका पैर हवा मे रहना चाहिए। ऐसे 20 रेप्स के 2 सेट करे।

सीजर किक्स 

सीजर किक्स एक्सरसाइस भी ज़मीन पर बैठ कर किया जाने वाला एक्सरसाइस हैं। इसमें आपको दोनो पैरो को पहले सिधा रखना होता हैं। इसमे पहले आपका एक पैर उपर जाता हैं। और दुसरा पैर निचे आता हैं। फिर दुसरा पैर उपर जाता हैं तो पहला नीचे आता हैं। इस एक्सरसाइस को आप 12 रेप्स 3 सेट में कर सकते हैं। बीच में 30 सैंकड का गैप जरुर ले।

क्रंचेस 

क्रंचेस (crunches) के लिए अपनी पीठ के बल लेट जाए और अपने दोनो हाथ सर के निचे रख कर जोड़ ले। अब हाथो से ही सिर को उठाते हुए निचे ले जाए। इसमे आपकी कमर भी साथ साथ मुड़ेगी जिसका सिधा असर बैली फैट पर होता है। इस एक्सरसाइस को 12 रेप्स के 2 सेट करे। एक्सरसाइस के दौरान गहरी सांस ले।

सिट अप्स

इस एक्सरसाइस को सिट अप्स (sit ups) कि तरह ही किया जाता हैं। बस फर्क सिर्फ इतना ही हैं कि इसमें आप अपनी कमर मोड़ते नही हैं। बल्कि एकदम सिधां होकर बैठते हैं। सिट अप्स करने के लिए पहले सिर के पिछे हाथ रख के बैठना होता हैं। फिर ज़मीन पर लेटना होता है इसमे आपको पैरे कि सपोर्ट की जरुरत होती हैं। इस एक्सरसाइस 12 रेप्स औऱ 2 सेट किए जाते हैं।

हील टच

जमीन पर घुटने मोड़कर लेट जाएं और फिर दोनो हांथो से बारी बारी साइड़ में मुड़ते हुए पैरों कि एड़ीयो को छूऐं। इससे कमर के दोनों तरफ का फैट बर्न (fat burn) होता हैं। 20 रेप्स के 3 सेट करें पंरतु इस बीच 30 सैंकेड़ का गैप रखे।

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। न्यूज 15 इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।