
राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) के बेगमपुर इलाके (Begumpur locality) में एक लड़के ने एकतरफा प्यार में लड़की को चाकू मार दिया। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की दोनो इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते थे। लड़का लड़की को एकतरफा प्यार करता था।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे लड़के ने लड़की को चाकू मार दिया। लड़की के चिल्लाई पर लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। चाकू से हमला करने के बाद लड़का भाग गया और उसने ऑफिस में पहुंचकर सुसाइड कर लिया। वहीं लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। लड़के का नाम अमित बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बात दें कि इससे पहले साहिल नाम के युवक ने साक्षी नाम की लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। साहिल ने साक्षी पर 40 से ज्यादा बार बेरहमी से हमला किया। इसके बाद भी वह नहीं माना, उसने कई बार साक्षी को पत्थरों से कुचला।