गिरीश चंद्र मुर्मू देश के नए सीएजी

गिरीश चंद्र मुर्मू (Girish Chandra Murmu) को देश का नया सीएजी (CAG- Comptroller and Auditor General of India) नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने कल ही इसके लिए घोषणा जारी कर दी थी। इससे पहले राजीव महर्षि सीएजी के पद पर कार्य कर रहे थे, जिनका कार्यकाल तीन साल के बाद अब खत्म हो गया है। नवनियुक्त सीएजी जीसी मुर्मू इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल के पद पर 31 अक्टूबर, 2019 को आसीन हुए थे और अभी 5 अगस्त 2020 को उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। 60 वर्षीय जीसी मुर्मू ओडिशा के  के रहने वाले हैं।