भारत में फिर महंगा हुआ गैस सिलेंडर

इस महीने के आज पहले दिन आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग (government oil marketing) कंपनियों ने आज से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Gas Cylinder Price) में बढ़ोतरी की है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹103.50 प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया है। इससे देश में रेस्टोरेंट्स का खाना-पीना भी और महंगा तय होना है। देश की राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹100.50 प्रति सिलेंडर बढ़ी है। यहां अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर ₹2101 हो गई है।

आपको बता दें कि पिछले महीने ही कॉमर्श‍ियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹266 की बढ़ोत्तरी की थी। जिसके बाद कॉमर्श‍ियल सिलेंडर का रेट देश की राजधानी में ₹2 हजार हो गया था। हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ₹899.50 पर बरकरार है।