उत्तर-प्रदेश में गैंगरेप का शिकार हुई लड़की की आज दिल्ली के एम्स में मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) जिले में चार सवर्णों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार का शिकार बनी 19 वर्षीय दलित लड़की की आज मृत्यु हो गई। उसकी हालत में कोई सुधार न होने के कारण कल उसे दिल्ली के एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती किया गया था। इससे पहले पीड़िता को हाथरस जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (Jawaharlal Nehru Medical College) और अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। इस अपराध के सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

लड़की ने अपने बयान में कहा था कि 14 सितंबर को चार उच्च-जाति के पुरुषों द्वारा उसके साथ बलात्कार किया गया था। वह उस समय जानवरों के लिए चारा इकट्ठा करने गई थी। इस दौरान लड़की ने अपने आप को बचाने की पूरी कोशिश की। इस पर आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या करने की भी कोशिश की थी। उसके बाद बेरहमी से घायल करने के बाद लड़की की जीभ भी काट दी थी।