राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) के शाहबाद डेयरी इलाके (Shahbad Dairy Locality) में एक नाबालिग लड़की (Minor girl) से सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) का मामला सामने आया है। पीड़िता लड़की की उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी अभी भी फरार है। आरोपी लड़की के जानने वाले है। घटना दो दिन पहले की है। पीड़िता अपनी सहेली के साथ थी। वहीं तीन आरोपियों ने सामूहिक दुश्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी लड़के पीड़ित लड़की की सहेली के जानकर है। फिलहाल पीड़ित लड़की का दोस्त फरार है। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।