दिल्‍ली में मिला मंकीपॉक्‍स का चौथा मामला

देश में कोरोना (corona) के बाद अब मंकीपॉक्‍स (monkeypox) का खतरा बढ़ता जा रहा है। दिल्‍ली (Delhi) में बुधवार को किया गया मंकीपॉक्‍स वायरस के संक्रमण का चौथा मामला दर्ज किया गया। 31 वर्ष की नाइजीरियाई महिला (nigerian woman) को इस बीमारी से संक्रमित पाया गया है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है। इस ताजा मामले के साथ ही देश में मंकीपॉक्‍स संक्रमण के मामलों की संख्‍या 9 तक पहुँच गई है। देश में मंकीपॉक्‍स वायरस से संक्रमित पाई गई। यह पहली महिला है। सूत्रों ने बताया, इस महिला को बुखार और शरीर में चकत्‍ते हैं ओर इसे लोकनायक जयप्रकाश अस्‍पताल (LNJP) भर्ती कराया गया है। इसका सैंपल टेस्‍ट के लिए भेजा गया था जिसका परिणाम बुधवार को ‘पॉजिटिव’ आया है।