राज कुंद्रा के यहाँ काम करने वाले चार कर्मचारी उनके खिलाफ देंगे गवाही

पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा (Raj Kundra Pornographi Case) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जानकारी के मुताबित राज कुद्रा के यहां काम करने वाले चार कर्मचारी ही अब राज (Raj Kundra) के खिलाफ गवाही देने जा रहे हैं। मुंबई पुलिस सूत्रों का कहना है कि राज के यहां काम करने वाले चार कर्मचारी अब गवाह (Employee Turn In To Witness) बन गए हैं।

फिलहाल राज कुंद्रा अभी जेल में बंद हैं। हालांकि, शिल्पा शेट्टी की इस मामले में संलिप्तता नहीं पाई गई है, पर मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) अपनी जांच में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इस बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के ज्वाइंट अकाउंट्स भी अब मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच के घेरे में हैं।