उत्तर-प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता का निधन

उत्तर-प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Former Chief Minister Mayawati) के पिता प्रभु दयाल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 95 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा।

मायावती बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्षा हैं। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मायावती के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। योगी ने मायावती से फोन पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए, मायावती तथा उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।