
पूर्व केंद्रीय मंत्री (Former Union Minister) और राजद नेता शरद यादव (Sharad Yadav) का 75 वर्ष की उम्र में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने गुरुवार (12 जनवरी 2023) को ट्विटर कर यह जानकारी दी। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के छतरपुर (Chhatarpur) स्थित उनके निवास स्थान पर रखा गया, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे बीच शरद यादव का न होना देश के सार्वजनिक जीवन की अपूर्णिय क्षति है। पाँच दशकों के लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने हमेशा जनता और पिछड़ों के मुद्दों को उठाया। वे अंतिम सांस तक समाजवादी पार्टी के मूल सिद्धांतों को आगे बढ़ाते रहे। आपातकाल के खिलाफ लड़ने के बाद जो नेतृत्व उभरा, उसमें शरद यादव प्रमुख नेता थे। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों, समर्थकों और अनुयायियों को दुख सहन करने की शक्ति दे मैं ऐसी प्रार्थना करता हूँ।