कर्नाटक के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरएल जलप्पा का निधन

कर्नाटक के दिग्गज कांग्रेस नेता (veteran congress leader) और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरएल जलप्पा (Former Union Minister RL Jalappa) का निधन हो गया। उनकी उम्र 96 वर्ष थी और वह किडनी व फेफड़ों समेत अन्य उम्र आधारित बीमारियों से ग्रस्त थे। वह पिछले 15-20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था। उनके दिमाग में लकवा भी मार दिया था जिसकी इसी साल की शुरुआत में सर्जरी हुई थी। उनका निधन कल कोलार के एक अस्पताल में हुआ है।

आरएल जलप्पा का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे डोड्डाबल्लापुर में किया जाएगा। जलप्पा कर्नाटक के एक प्रमुख राजनेता थे। वह लोकसभा के लिए चार बार चुने गए थे और केंद्रीय मंत्री भी बनें। मौत के बाद उनकी आंखें दान कर दी गई है। आरएल जलप्पा के निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने भी शोक जताया है।