पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कोरोना पॉजिटिव

पंजाब (Punjab) के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (parkash singh badal) आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वे दयानंद मेडिकल कॉलेज लुधियाना (ludhiana) में भर्ती कराया गया है। वे रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें पिछले दो दिन से तेज बुखार, सर्दी और जुकाम था। डीएमसी में उनका रैपिड टेस्ट भी किया गया है, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि बादल में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिख रहे थे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) भी पाजिटिव पाए गए थे।

आपको बता दें कि 93 साल के प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह इस समय भी विधानसभा क्षेत्र लंबी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बड़ी उम्र के बावजूद वह हर दिन गावों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं। वह अब तक 50 से भी ज्यादा गांवों में लोगों से मिल चुके हैं। बादल राज्य के सबसे कम और सबसे ज्यादा उम्र के भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अब हालांकि वे मुख्यमंत्री के रूप में बेटे सुखबीर सिंह बादल को ही आगे करने के संकेत दे चुके हैं। लेकिन वह कहते हैं कि सुपर मुख्यमंत्री बनकर वह आगे भी प्रदेश की सेवा करेंगे।