पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव का जन्मदिन

पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव (P. V. Narasimha Rao) का जन्म 28 जून 1921 को तेलंगना (Telangana) के वारंगल (Warangal) जिले में हुआ था। इनका पूरा नाम पामुलपति वेंकट नरसिंह राव (Pamulaparthi Venkata Narasimha Rao) था। वे 1991 से 1996 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे प्रधानमंत्री का पद संभालने वाले पहले गैर हिंदी-भाषी शख्स थे। इसके साथ ही गैर नेहरू-गांधी परिवार से होने के बावजूद  उन्होंने सत्ता में 5 साल पूरे किए। उन्हें 17 भाषाओं का ज्ञान था। उन्होंने लाइसेंस राज खत्म करने सहित कई आर्थिक सुधारों का सूत्र पात्र किया। उनकी सरकार में वित्त मंत्री रहे मनमोहन सिंह ने उदारीकरण युग की शुरुआत की और बाद की सरकारों ने भी उन्हीं की नीतियों को बढ़ावा दिया। साल 2004 में उनका देहांत हो गया।