इटली के पूर्व प्रधानमंत्री (Former Prime Minister) सिल्वियो बर्लुस्कोनी (Silvio Berlusconi) का निधन हो गया। इनका निधन 86 साल की उम्र में हुआ है। बर्लुस्कोनी तीन बार इटली के प्रधानमंत्री रहे और बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बर्लुस्कोनी का नाम विवादों में भी आया था और साल 2017 में वे एक सेक्स स्कैंडल में फंस गए थे। इसके साथ ही उन पर भ्रष्टाचार और टैक्स में हेराफेरी के भी आरोप लगे थे।
बर्लुस्कोनी 1994 से 2011 तक तीन बार इटली के प्रधानमंत्री रहे। सबसे पहले बर्लुस्कोनी साल 1994 में पहली बार इटली के पीएम बने। उसके बाद वह 2001 से 2006 तक इटली के पीएम रहे। 2008 में फिर से उन्होंने सत्ता में वापसी की लेकिन 2011 में कर्ज संकट के चलते उन्हे इस्तीफा देना पड़ा और वह राजनीति से भी दूर हो गए। हालांकि 2017 में उन्होंने फिर से राजनीति में प्रवेश किया। बर्लुस्कोनी का पिछले छह सप्ताह से मिलान के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।