पूर्व भारतीय फुटबॉलर ‘हमजा कोया’ का निधन

कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के कारण पूर्व भारतीय फुटबालर ‘हमजा कोया’ का निधन हो गया। उन्होंने भारतीय टीम के साथ-साथ संतोष ट्रॉफी (Santosh Trophy) में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व भी किया था। 61 साल के हमजा मुंबई के विभिन्न क्लबों में खेल चुके हैं। उनका इलाज केरल (Kerala) के मल्लपुरम मेें स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। वे 21 मई को परिवार के साथ मुंबई से लौट आए थे। उनका बेटा मुंबई में काम करता है और वह भी अपने परिवार के साथ लौट आया था। उनके परिवार के पांच सदस्य भी कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए गए हैं। उन सबका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।