पहली बार दिल्ली दंगे में कोई आरोपी दोषी करार

दिल्ली में पिछले वर्ष हुए दंगों (Delhi Riots) के मामले में पहली बार एक आरोपी दिनेश यादव (accused dinesh yadav) को दोषी करार दिया है। 22 दिसंबर को उसकी सजा का ऐलान होगा। आपको बता दें कि यह मामला नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के गोकलपुरी इलाके का है। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक दंगों के दौरान 25 फरवरी 2020 की रात मनोरी नाम की एक 73 साल की बुजुर्ग महिला के घर में करीब 150 से 200 दंगाइयों ने जबरन घुसकर आगजनी की थी। साथ ही घर में मौजूद जरुरी सामान और भैंस की लूट कर ली थी। दिनेश यादव (Dinesh Yadav Convisted) आगजनी करने वाली भीड़ का सक्रिय सदस्य था। उसके खिलाफ गोकलपुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।