उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आई बाढ़

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गंगा-यमुना (Ganga-Yamuna) नदी उफान पर हैं। वाराणसी (Varanasi) में गंगा ने 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शिव की नगरी काशी में गंगा का रौद्र रूप जारी है। गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बाढ़ पीड़ित हालातों के आगे लाचार हैं। पानी ज्यों-ज्यों बढ़ रहा है लोग घर खाली कर रहे है। बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों को वर्तमान के साथ ही भविष्य की चिंता उन्हें घेरते जा रही है। खतरे के निशान को पार करने के बावजूद जलस्तर में बढ़त लगातार जारी है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बड़े-बुजुर्ग 1978 में आई बाढ़ याद कर सहम जा रहे हैं। उन्हें आशंका है कि जिस रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, कहीं वाराणसी में 1978 वाले हालात ना हो जाए।