![3](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2023/10/3-1-696x497.jpg)
सिक्किम (Sikkim) में ल्होनक झील (Lhonak Lake) के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। सेना के 30 जवानों के लापता होने की खबर है। प्रशासन ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने को कहा है। सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसे में घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। बादल फटने के बाद जब बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हुई तो मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सिंगतम पहुंचे और यहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।
इससे पहले सुबह 23 जवानों के लापता होने की खबर आई थी। अब 30 जवान लापता बताए जा रहे हैं। गुवाहाटी में रक्षा डिफेंस पीआरओ ने सुबह कहा था, ‘सिक्किम के उत्तर में ल्होनक झील पर अचानक बाढ़ आ गई। 23 जवान लापता हैं। चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर जल स्तर अचानक 15-20 फीट की ऊंचाई तक बढ़ गया। इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हुए। सेना के 23 जवानों के लापता होने और 41 गाड़ियों के कीचड़ में डूबने की ख़बर है।’