फतेहपुर में टायर फैक्ट्री में लगी आग, 5 की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फ़तेहपुर (Fatehpur) के मलवां थाना क्षेत्र (Malvan police station area) स्थित सौंरा औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area) में शुक्रवार को एक टायर फैक्ट्री (tire factory) के बॉयलर का ढक्कन खुलने से पांच मजदूर झुलस गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। आनन-फानन में सभी को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। यहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद सभी को निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से दो मजदूरों को कानपुर भेज दिया गया।

सौंरा औद्योगिक क्षेत्र में टायर फैक्ट्री है। यहां पर टायर गला कर डामर बनाने का कार्य किया जाता है। इसमें फिरोजाबाद के रहने वाले मजदूर संतराम (40), बलराम (45), पोपपाल (35), कप्तान (25) व प्रेम (50) सिंह काम करते हैं। शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे काम करते समय बॉयलर का ढक्कन खुल जाने से अंदर चल रहा गर्म तेल मजदूरों के ऊपर आ गिरा। इससे मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई।