दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में लगी आग

आज सुबह देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के हर्ष विहार (Harsh Vihar) इलाके में आग लगने की खबर सामने आई है। इस गोदम में पेपर रोल का आंशिक रूप से ढह गया। आग लगने के कारण आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग (fire department) की 16 गाड़िया मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने जानकारी दी है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक हर्ष विहार इलाके के पेपर रोल गोदाम में आग लगी है। आग बेसमेंट तक पहुंच चकी है। आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल आग लगने का कारणों का भी अब तक पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।