
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है (FIR on Ria Chakroberty)। सुशांत के पिता के.के. सिंह ने बिहार के पुलिस थाने में एफआरआई दर्ज करवाते समय रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि रिया ने ही सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाया। उसने सुशांत के बैंक अकाउंट से पैसे निकलवाए। रिया के कारण सुशांत मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। रिया ने सुशांत को उसके परिवार से दूर कर दिया था। वह सुशांत को ब्लैकमेल कर रही थी। शिकायत मिलने के बाद बिहार पुलिस की टीम कार्रवाई करने के लिए मुंबई पहुंच गई है।