वित्त मंत्री आतिशी 4 मार्च को विधानसभा में बजट करेंगी पेश

दिल्ली के बजट से पहले केजरीवाल सरकार (Kejriwal government) की मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इस सर्वे में साल 2023-24 में दिल्ली की GSDP (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) 11,07,746 करोड़ रुपए रहने का अनुमान लगाया गया है। आपको बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में GSDP में 9.17 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिल्ली की GSDP 10,14,000 करोड़ रुपए थी। कोरोना काल के वित्त वर्ष 2021-22 में दिल्ली की GSDP में 8.76 फ़ीसदी बढ़ी। जबकि 2022-23 में 7.85 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली की आबादी का देश की आबादी में महज़ 1.5 फ़ीसदी हिस्सा है लेकिन देश की GDP में कॉन्ट्रिब्यूशन 4 प्रतिशत है।