असम के ब्रह्मपुत्र नदी में भीषण हादसा, 50 लोग लापता

असम (Assam) के जोरहाट जिले (Jorhat District) में ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) में कल एक भीषण नाव दुर्घटना (boat accident) हो गई। यहां यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर हो गई। घटना जोरहाट जिले के नीमतीघाट की है। कहा जा रहा है कि नावों में करीब 120 लोग सवार थे। इनमें से करीब 50 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। उन्हें बचाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल के डीजी सत्या एन प्रधान ने इसकी पुष्टि की है। इस बीच जोरहाट एसपी अंकुर जैन ने बताया कि फिलहाल एक शव बरामद कर लिया गया है। मौके पर राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है।