नोएडा की कोठी में महिला वकील की हत्या

नोएडा (Noida) के सेक्टर 30 (Sector 30) में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की महिला वकील रेनू सिन्हा की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने आरोपी पति को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति के घर के स्टोर में छुपे होने का मामला सामने आया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की 61 वर्षीय वकील का शव रविवार शाम उनके घर के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उनके सिर पर चोट के निशान पाए गए।

वकील के भाई की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। मृतक के परिजनों ने पति पर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, महिला वकील की हत्या के बाद से पति गायब था। उसकी तलाश की जा रही थी। देर रात करीब तीन बजे पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पति घर के स्टोर रूम में छुपा हुआ था। संपत्ति विवाद में हत्या का मामला सामने आया है।