आज से किसानों का आंदोलन तेज, रखेंगे उपवास

आज से किसान आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान आज एक दिन के उपवास पर हैं (Farmers on Fast today)। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी किसानों के समर्थन में उपवास रखने का फैसला किया है (Delhi CM also on fast)। उनके साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी अनशन करेंगे। इनमें से किसी को भी आप पार्टी के झंड़े या टोपी पहनने की इजाजत नहीं है।

आज किसान आंदोलन का 19वां दिन है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे इस आंदोलन को किसानों ने अब और तेज करने का ऐलान किया है। देशभर में जिला मुख्यालयों पर आज धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। वहीं राजस्थान के कई किसान संगठन भी दिल्ली में प्रदर्शन के लिए आ रहे हैं। पंजाब से भी ढ़ेरों किसान महिलाओं के साथ दिल्ली में आने की तैयारी कर रहे हैं।

सरकार ने भी किसानों से बातचीत के प्रयास तेज कर दिए हैं, लेकिन किसानों की मांग है कि पहले कृषि कानून रद्द किए जांए तभी वार्ता होगी।