नहीं रहे मशहूर रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी

रेडियो किंग (Radio King) के नाम से मशहूर अमीन सयानी (Famous Amin Sayani) का निधन हो गया है। 91 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर वायरल होते ही रोडियो जगत में शोक की लहर दौड गई। अमीन सयानी के बेटे राजिल सयानी ने उनकी मौत की पुष्टि की।

अमीन सयानी की मौत की खबर से फैंस के बीच शोक की लहर दौड गई। 20 फरवरी को अमीन सयानी को दिल का दौड़ा पड़ा था। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर से उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। कल देर रात उनका निधन हो गया। अमीन सयानी लंबे समय से स्वास्थ्य संबधी समस्याओं से जूझ रहे थे। वह पिछले 12 साल से पीठ दर्द की समस्या से पीड़ित थे। जिसके चलते वह चलने के लिए वॉकर का इस्तेमाल करते थे।