मशहूर पत्रकार कमाल खान का निधन

एनडीटीवी (ndtv) के मशहूर पत्रकार (famous journalist) कमाल खान (Kamal khan) का निधन हो गया। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। कहा जा रहा है कि लखनऊ (Lucknow) के बटलर पैलेस कॉलोनी (Butler Palace Colony) में आज सुबह उनका निधन हुआ है। कमाल खान के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कमाल खान की पहचान एक तेजतर्रार पत्रकार के तौर पर थी।

उनकी उम्र 61 साल थी। उनके अपने परिवार के साथ लखनऊ के बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे। उनकी शादी पत्रकार रुचि कुमार के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमाल खान एनडीटीवी के उत्तर प्रदेश ब्यूरो में कार्यकारी संपादक थे। कमाल खान बीते 3 दशकों से पत्रकारिता में थे और 22 साल से एनडीटीवी से जुड़े थे।