मशहूर नर्तक अस्ताद देबू का निधन

आज मशहूर नर्तक (Famous dancer) अस्ताद देबू (Astad Debu) का मुंबई में निधन हो गया। वह 73 साल के थे। उनके निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी। कथक और कथकली को एक साथ जोड़ कर, डांस की नई विधा देने वाले मशहूर नर्तक अस्ताद देबू कुछ वक्त से बीमार थे, जिसके बाद आज सुबह उनका निधन हो गया। परिवार ने कहा है कि अपनी कई शानदार प्रस्तुतियों के दम पर अस्ताद देबू ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। आज वो अपने पीछे बड़ी विरासत छोड़कर गए हैं। अस्ताद देबू की गिनती उन नर्तकों में होती है, जिन्होंने आधुनिक और पुराने जमाने के भारतीय नृत्य को एक किया और युवा पीढ़ी के सामने पेश किया।