नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन पराग कंसारा

राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के निधन के बाद अब कॉमेडी (comedy) की दुनिया से एक और दुखद खबर सामने आई है। लोगों को अपने जोक हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन पराग कंसारा (Parag Kansara) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैंस के लिए किसी तगड़े झटके से कम नहीं है। पराग ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ शो के पहले सीजन में नजर आए थे। उनके निधन की जानकारी सुनील पाल ने लोगों को दी है।

कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि लाफ्टर चैलेंज के हमारे साथ पराग कंसारा जी अब हमारे बीच नहीं रहे। वह हर बात को उल्टा सोचो कहकर हमें हंसा दिया करते थे। वीडियो में सुनील ने यह भी कहा कि कॉमेडी की दुनिया को पता नहीं किसकी नजर लग गई है।