मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की आत्महत्या

बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर आर्ट डायरेक्टर (famous art director) नितिन देसाई (Nitin Desai) ने मंगलवार देर रात आत्महत्या कर ली। उनके मैनेजर ने बताया कि उन्होंने मुंबई के पास कर्जत स्थित अपने एनडी स्टूडियो (ND Studio) में रात 3.30 बजे फांसी लगा ली। उनकी उम्र 58 साल थी। वह अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात 10 बजे देसाई अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आए। उनके बॉडी गार्ड और अन्य लोगों ने दरवाजा खटखटाया। जब खिड़की से देखा गया तो देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस अब तक 10 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी हैं।

आत्महत्या की दो कारण सामने आ रहे हैं। एक आर्थिक संकट, दूसरा मेडिकल प्रॉब्लम। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। महाराष्ट्र के विधायक महेश बाल्दी ने आज बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि यही उनकी आत्महत्या का कार हो सकता है।