
45 साल पुरानी फेयरनेस क्रीम ‘फेयर एंड लवली’ (Fair And Lovely) अपना नाम बदलने जा रही है। इस नाम से कंपनी फेयर (Fair) शब्द हटाएगी। कंपनी ने यह एक बड़ा फैसला किया है। कंपनी अब ऐसा नाम रखेगी जिसमें अलग-अलग स्किन टोन वाली महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा। हिन्दुस्तान यूनीलीवर (Hindustan Unilever) ने यह क्रीम 1975 में पेश की थी। 45 साल पुराने इतिहास वाली यह क्रीम देश में सबसे अधिक बिकने वाली फेयरनेस क्रीम है। महिलाओं को गोरा करने का दावा करने वाली इस क्रीम का फेयरनेस क्रीम के बाज़ार में 70 फ़ीसदी तक हिस्सा है। यानी महिलाओं के बीच यह क्रीम सबसे अधिक मशहूर है।