पाकिस्तान के पेशावर में धमाका, 7 की मौत

पाकिस्तान (Pakistan) के पेशावर (Peshawar) में एक मदरसे के पास बहुत बड़ा धमाका (Big bang) हुआ है। कहा जा रहा है कि यह मदरसा, दीर कॉलोनी में स्थित है। धमाका होने से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई तथा मदरसे में पढने वाले 70 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों को एलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से अधिकतर की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना तब हुई जब मदरसे में पढ़ाई चल रही थी। अभी तक इस धमाके की वजह का पता नहीं चल पाया है। कुछ लोगों का कहना है कि यहाँ सिलेंडर फटा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।