दिल्ली में फिर हुआ महंगा एलपीजी सिलेंडर

दिल्ली (Delhi) की जनता को पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) के साथ-साथ अब एलपीजी सिलेंडर (Lpg gas cylinder) की मार भी झेलनी पड़ रही है। फरवरी में तीसरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹25 की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम ₹794 पर पहुँच गया है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो जनवरी से लेकर अब तक इसकी कीमतों में ₹100 की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। सिर्फ फरवरी में ही एलपीजी के दाम ₹75 बढ़ गए हैं। बता दें कि दिल्ली में 1 जनवरी को घरेलू एलपीजी के दाम ₹694 थे। वहीं 4 फरवरी को कीमत बढ़कर ₹719.00 हो गई थी। इसके बाद 15 फरवरी को एक बार फिर एलपीजी की कीमतों में वृद्धि होने से इसकी कीमत ₹769 हो गई थी। आज यह ₹794 पर पहुँच गई है।