मुंबई में बत्ती गुल होने से सब कुछ ठप्प

महाराष्ट्र के मुंबई में बत्ती गुल हो गई है (Power failure in Mumbai), जिससे सब कुछ ठप्प हो गया है (Everything stops)। मुंबई के पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे के कुछ हिस्से में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है। मुंबई टाउनशिप में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट (BEST) के अनुसार, बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट की ग्रिड फेल हो जाने से यह समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे मुंबई सिटी और उपनगर में बिजली कट गई।हालांकि कुछ समय बाद नवी मुंबई समेत वेस्टर्न उपनगर के कुछ हिस्सों में बिजली आ गई थी। वहीं बाकी जगह बिजली आपूर्ति को फिर से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न लाइन पर रेला सेवा रूक जाने से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है।