ड्रग्स पार्टी के आरोपों पर एल्विश यादव की सफाई, कहा- सारे आरोप फर्जी हैं

यूट्यूबर (youtuber) और ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ (Bigg Boss OTT Season 2) के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) मुश्किल में हैं। उनके खिलाफ शुक्रवार को नोएड़ा में मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि अवैध रेव पार्टी में जहरीले सापों की तस्करी की गई है। पार्टी में विदेशी लड़कियों को भी बुलाया गया था। इस खबर के बाद हर तरफ हंगामा मच गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एल्विश को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि सारे आरोप निराधार हैं, अगर ये सच साबित होते हैं तो वो पूरी जिम्मेदारी लेंगे।

एल्विश यादव ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कह रहे हैं, ‘मैं सुबह उठा। मैंने देखा कि मेरे खिलाफ किस तरह की खबरें फैलाई जा रही है। पूरे मीडिया में ये चीज हो रखी है, एल्विश यादव अरेस्ट हो गए, एल्विश यादव नशीले पदार्थों के साथ पकड़े गए… ये सारी चीजें जो मेरे खिलाफ फैल रही हैं, जितने भी आरोप मेरे ऊपर लगे हैं, सारे बेबुनियाद हैं। सारे फेक हैं, 1 पर्सेंट भी इनमें सच्चाई नहीं है।’