गणपति पूजा पर कोरोना वायरस का प्रभाव

मुंबई में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण, मुंबई में कई त्योहारों का आयोजन संकट में है। दहीहंडी उत्सव भी कोरोना के प्रभाव से बच नही पाया है। मुंबई में सभी बड़े आयोजकों ने दहीहंडी उत्सव रद्द कर दिया है। महाराष्ट्र के सबसे बड़े त्यौहार गणपति मंडलों (Ganpati mandals) में शुमार, लालबाग (Lal Bagh) इस बार गणपति विसर्जन का उत्सव नहीं मनाएगा। हालांकि, इस वर्ष कोरोना के कारण और सार्वजनिक गणेशोत्सव समन्वय समिति की अपील के अनुसार, कई गणेशोत्सव मंडलों ने गणेशोत्सव को सरल तरीके से मनाने का फैसला किया है।