
इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता में भूकंप (earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। इस भूकंप से जान-माल के भारी नुकसान की खबरें मिली हैं। जानकारी के मुताबिक, भूकंप में अब तक 44 लोगों की मौत हुई है। जबकि 300 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।
मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानजुर में 10 किमी की गहराई में था। हालांकि, इसके कारण सुनामी आने की कोई संभावना नहीं जताई गई है। जकार्ता में भूकंप के बाद लोग घबरा गए। अपने दफ्तरों में बैठकर काम कर रहे लोग भी बाहर निकल आए। भूकंप के झटकों की वजह से बिल्डिंग हिलते हुई दिखाई दी। इससे अफरा-तफरी मच गई।