झारखंड के गढ़वा में दुमका जैसा कांड

झारखंड (Jharkhand) में बीते दिन कुछ दिनों से अपराध (Crime) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। खबर आ रही है कि दुमका के बाद अब गढ़वा में एक युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। यह घटना गढ़वा के श्रीबंशीधर नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव की बताई जा रही है। इस हादसे में युवक बुरी तरह से झुलस गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार है। जानकारी के मुताबिक घायल दीपक की उम्र 37 साल बताई जा रही है। पीड़ित युवक का सिर और चेहरा काफी जल गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।