
कल द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) जीत लिया है। द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद (presidency) की शपथ लेंगी। आपको बता दें 20 जून 2022 को द्रौपदी मुर्मू ने अपना 64वाँ जन्मदिन मनाया। देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल मुर्मू, झारखंड की पहली महिला गवर्नर भी रह चुकी हैं। उन्होंने 18 मई 2015 को पद संभाला था। दो बार विधायक रह चुकी द्रौपदी ने अपने करियर की शुरुआत टीचर के रूप में की। उन्होंने ओडिशा के सिंचाई विभाग में भी काम किया है। उन्हें बेस्ट विधायक के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।