
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने राष्ट्रपति पद (presidency) के लिए उम्मीदवार (Candidate) के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) ने घोषणा की है कि एनडीए (NDA) की तरफ से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। आपको बता दें कि पहली बार किसी महिला आदिवासी उम्मीदवार को वरीयता दी गई है। आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं। द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक के रूप में काम किया है। वह पार्षद और फिर विधायक बनीं।
आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं और लंबे समय तक विधायक और मंत्री रही हैं। उन्होंने ओडिशा सरकार के परिवहन और वाणिज्य विभागों को संभाला है। 2007 में विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार (Neelkanth Award) जीता है। मुर्मू 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल भी रहीं।