मैनपुरी में डिंपल यादव का जलवा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) के लिए हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की उम्मीदवार डिंपल यादव (Dimple Yadav) बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य पर एक लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है। डिंपल यादव को अब तक 2,28,059 और बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) को 1,27,812 वोट मिले हैं। संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से जारी है। शुरूआती रुझानों में सपा की डिंपल यादव बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य से आगे चल रही हैं।

आपको बता दें कि 5 दिसंबर को हुए मतदान में कुल 53 फीसदी वोटिंग हुई थी। मैनपुरी उपचुनाव में करहल विधानसभा क्षेत्र के 34 राउंड में वोटों की गिनती होगी। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। मैनपुरी की चार विधानसभाओं के अलावा इटावा की जसवंतनगर विधानसभा इसमें शामिल है।