
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (Retiring from international cricket) लेने की घोषणा कर दी। धोनी के कुछ देर बाद सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया, लेकिन ये दोनों आईपीएल (IPL) जैसी लीग खेलते रहेंगे। धोनी के संन्यास की खबर सुनने के बाद प्रशंसकों को काफी बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर धोनी के प्रशंसकों व किक्रेट के दिग्गजों की प्रतिक्रिया का सिलसिला शुरू हो गया है।
धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर खुद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एम.एस. धोनी ने लिखा है, सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए। अपने इस पोस्ट के साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।