मुंबई में भी किसानों का प्रदर्शन शुरू

कृषि कानून के खिलाफ आज मुंबई में भी किसान प्रदर्शन कर रहे हैं (Demonstration of farmers in Mumbai)। दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी किसानों का आंदोलन शुरू हो गया है। इसके लिए मुंबई के मशहूर आजाद मैदान (Azad Ground of Mumbai) में हजारों की संख्या में किसान एकत्र हो गए हैं।

किसानों को संबोधित करने के लिए पूर्व कृषि मंत्री और एनसीपी नेता शरद पवार तथा महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे के अलावा महाराष्ट्र सरकार के दूसरे बड़े नेता भी इस रैली में पहुंच रहे हैं। इससे राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। कल रात से ही मुंबई के आजाद मैदान में बड़ी संख्या में किसान पहुंच चुके हैं। इसके लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि इस रैली के बाद किसान राजभवन की ओर कूच करेंगे। जहां ये किसान महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को मिलकर अपना ज्ञापन सौंपेंगे।