
अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत (Nangarhar Province) में तालिबान (Taliban) की क्रूर करतूत सामने आई है। यहां उसने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। ऐसा कर उसने एक बार फिर अपना पुराना चेहरा दुनिया के सामने ला दिया है। बताया जा रहा है कि तालिबान ने उन लोगों पर गोलियां चलाई हैं, जो देश के झंडे के अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तालिबान ने राष्ट्रीय ध्वज को हटाकर हर जगह अपने सफेद रंग के झंडे लगा दिए हैं।