दिल्ली वालों को गरमी से मिली राहत

दिल्ली में मई के महीने में इतना न्यूनतम तापमान 2004 के बाद दर्ज किया गया था एक मई 2004 को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस था। 15.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड 2 मई 1982 को दर्ज किया गया था।

मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने दिन के समय हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हुई भारी बारिश और आंधी के बाद न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी (IMD) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 15 मिमी बारिश दर्ज की गई।

सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री नीचे 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।