
आज से राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में स्कूल कैब (school cab) पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसके चलते करीब छह लाख बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होगी। परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे जाँच अभियान के खिलाफ आज दिल्ली के करीब 35 हजार कैब चालक हड़ताल (cab driver strike) पर है। स्कूल ट्रांसपोर्ट एकता यूनियन के आह्वान पर सभी चालक हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। इसकी वजह से आज कई पैरेंट्स को अपने बच्चों को स्कूल भेजने में दिक्कते आ रही है। हड़ताल को समर्थन दे रहे कैब चालकों ने पहले ही पैरंट्स को इस बारे में सूचित कर दिया है।