दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर महिला की गुंडई हुई CCTV में कैद

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की एक महिला सब इंस्पेक्टर अपने बुजुर्ग ससुर की पिटाई करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कैसे वर्दी के गुमान में महिला ने अपने ससुर को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए, वह भी लोकल पुलिस के सामने। दिल्ली पुलिस भी तमाशा देखती रही लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया।

सीसीटीवी फुटेज में महिला सब इंस्पेक्टर के साथ दिख रही महिला इसकी मां है। वह अपनी बेटी का साथ देने के लिए उसके साथ पहुंची थी। यह घटना दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके की है और महिला एसआई डिफेंस कॉलोनी थाने में तैनात है।

बुजुर्ग दंपति का अपनी बहू के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। आरोप है कि रविवार को महिला पुलिस कर्मी अपनी मां के साथ आई और ससुर के साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस कर्मी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

आज का सवाल:- 

  • ऐसा क्या बात होगी जिसके वजह से दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर महिला ने अपने बुजुर्ग ससुर पर हाथ उठाया?

(इस सवाल का जवाब नीचे दिए नंबर पर अपने नाम, मोबाइल नंबर और स्थान (Area जहां आप रहते हैं ) के साथ लिखकर व्हाट्सएप करें। सभी जवाब सही होने पर आपको व्हाट्सएप द्वारा सूचित किया जाएगा।
अगर आप के सभी सवालों के जवाब सही हुए तो आप जीत सकते हैं ढेरों इनाम।
तो जल्दी से सभी सवालों के जवाब दें, हमारा व्हाट्सएप नंबर है:
9811378993.)