कोरोना मामलों में दिल्ली ने मुंबई को पछाड़ा

अब कोरोना मामलों में (No. of Corona cases) दिल्ली ने मुंबई को पीछे छोड़ दिया है (Delhi overtakes Mumbai)। देश की राजधानी दिल्ली अब आर्थिक राजधानी मुंबई से आगे हो गई है। कोरोना के मामले दिल्ली में 70,390 हैं तो मुंबई में 69,528 हैं। इसका मतलब साफ है कि दिल्ली में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना के कुल 70,390 संक्रमितों में से 2,365 की मौत हो चुकी है तथा 41,437 ठीक हो चुके हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 26,588 है। दूसरी तरफ मुंबई में कुल 69,528 संक्रमितों में से 3,964 की मौत हो चुकी है तथा 28,548 मामले सक्रिय हैं। दिल्ली में कुछ दिनों से रोज 3-4 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं, जबकि मुंबई में 1 हजार के करीब मामले आ रहे हैं। यानी दिल्ली में हर रोज तीन गुना मामले ज्यादा आ रहे हैं।